{"_id":"62ea2e164ab1a40bfc5473ac","slug":"three-criminals-jila-badar-for-six-months-14-s-arms-license-canceled-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएम ने कसा शिकंजा, तीन अपराधी छह माह के लिए जिला बदर, 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएम ने कसा शिकंजा, तीन अपराधी छह माह के लिए जिला बदर, 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
Wed, 03 Aug 2022 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:43 PM IST
सार
एटा जिलाधिकारी ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तीन अपराधी छह माह के लिए जिला बदर किए गए हैं। वहीं 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन अभियुक्तों को छह माह के लिए जिलाबदर किया है, जबकि 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हें किया गया जिला बदर
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने इरफान उर्फ लल्ला निवासी मोहल्ला शेखपुरा थाना सकीट, जसवीर निवासी नगला बनवारी थाना कोतवाली देहात और गुड्डू उर्फ रामरहीस यादव निवासी मोहकमपुर थाना जैथरा को गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर किया है। इसके अलावा अभियुक्त छंगे निवासी वाजिदपुर थाना बागवाला, छोटू निवासी ग्राम ग्वालियरा थाना सकरौली और छोटे शाक्य निवासी वाजिदपुर थाना बागवाला को संबंधित थाने पर पेशी के लिए पहुंचने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
दूसरी ओर शस्त्र अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। इन सभी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन