फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three corona cases found

दो महिलाओं सहित तीन मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 13 Sep 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
three corona cases found
मैनपुरी। जिले में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ते दिख रहे हैं। रविवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ के आदेश पर तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात आई कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन कोरोना संक्रमित और मिले, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने सभी को होम आइसोलेट कराते हुए क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक को संक्रमितों की देखभाल के साथ ही उपचार करने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि जिले के सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए कोरोना के सभी डोज ले लें। उन्होंने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना महामारी से लोगों को बचाव के लिए उन्हें तीनों डोज देने का कार्य करें। जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिया है उन लोगों को शीघ्र बूस्टर डोज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed