फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three bookies arrested betting in Car used to change location to avoid police

कार में लग रहा था सट्टा: पुलिस से बचने के लिए बदलते रहते थे लोकेशन, तीन सटोरियों को गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 08:22 AM IST
सार

थाना हरीपर्वत पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार करते हुए छह मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। इनका आपराधिक इतिहास अभी नहीं मिला है। 

विज्ञापन
three bookies arrested betting in Car used to change location to avoid police
सट्टा लगवाते पकड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने कार में सट्टा लगाते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। वह कार में मोबाइल से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते थे। पुलिस से बचने को अपनी लोकेशन बदलते रहते थे। सोमवार को पुलिस ने गुरुद्वारा गुरु का ताल से पकड़ लिया। उनके पास से कार, लैपटाप और रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त सत्य नारायण ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जुआ-सट्टा कराने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में कार्रवाई की गई। सोमवार को नगला पदी निवासी अजीत कुशवाहा, ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी कपिल अग्रवाल और उसके भाई अनूप अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। वह बुक चलाते हैं। क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाते थे। उनसे आई-20 कार, छह मोबाइल, लैपटॉप और 5400 रुपये बरामद किए गए। 
विज्ञापन


कपिल और अनूप दयालबाग में किराये पर रहते हैं। अजीत हिसाब किताब रखने का काम करता है। लोगों से रुपये लेकर आने का काम करता था। सटोरियों के तार शहर के अन्य सटोरियों से जुड़े होने की जानकारी मिली है। वह काफी समय से सट्टा करा रहे थे। पुलिस अब अन्य लोगों पर शिकंजा कसेगी। आरोपी कार में सट्टा लगाते थे। मैच के दौरान पुलिस से बचने के लिए अपनी लोकेशन भी बदलते रहते थे। पुलिस को आरोपियों का आपराधिक इतिहास अभी नहीं मिला है। अन्य थानों से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  
 

शॉर्ट-सर्किट से लगी आगः जिंदा जल गई कस्टम अधिकारी की मां, घर में अकेली थी, छोटा बेटा लंदन में रहता है

युवती के चक्कर में बुरा फंसा: सिंचाई विभाग के कर्मचारी का बनाया अश्लील VIDEO, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल

Mainpuri: 24 दिन में तीसरी बार हेल्थ एटीएम हुआ खराब, स्क्रीन नहीं कर रही है काम

Mainpuri: 12 पंचायत सहायकों के पद, 63 ने किया आवेदन, अब इस तरह होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed