फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three bikers dead in road accident near mohammadabad village firozabad

यूपीः तीन बाइक सवार लोगों को ट्रक ने रौंदा, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Sat, 15 Dec 2018 10:37 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
three bikers dead in road accident near mohammadabad village firozabad
फिरोजाबाद रोड एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

टूंडला थाना क्षेत्र में मोहम्मदाबाद के पास ओवर ब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तीनों के शव जिला अस्पताल लेकर आयी है। चालक ट्रक को भगा ले गया। 

विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर की तरफ से पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक टूंडला किसी शादी समारोह में आ रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे ओवर ब्रिज पर मोहम्मदाबाद के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक चालक के कट मारने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। तीनों लोगों के ऊपर से ट्रक निकल गया।
विज्ञापन


तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों के शव को जिला अस्पताल लेकर आयी। यहां तीनों लोगों की शिनाख्त कर ली गई।  मृतकों में एक की शिनाख्त डेविड (26) पुत्र मुन्ना लाल और दूसरे की शिनाख्त रोहित (17) पुत्र विश्नू निवासी भाऊपुर एत्मादपुर के रूप में की गई।  दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित 11 वीं कक्षा का छात्र था। काफी देर बाद तीसरे की शिनाख्त विजय (21) पुत्र रामवीर निवासी भाऊपुर एत्मादपुर के रूप में हुई। पुलिस ने डेविड की जेब में मिले मोबाइल फोन निकाल कर परिवारीजनों को जानकारी दी। रात को परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में चीख पुकार मच गई। डेविड के पिता की भी छह माह पूर्व हादसे का शिकार हो गए थे। थाना प्रभारी टूंडला बीडी पांडेय ने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed