{"_id":"60ca34a48ebc3e2ed6626f0c","slug":"three-bike-riders-died-in-road-accident-mainpuri-news-agr4960769111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्दपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर तीन बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्दपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर तीन बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। जीटी रोड स्थित फर्दपुर मार्ग के समीप मंगलवार की रात बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो लोग बिछवां और एक जनपद एटा का रहने वाला था। बुधवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला कुंदन निवासी 35 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र बहुरन सिंह यादव मंगलवार की शाम गांव नगला हीरे निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री के लग्नोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसके साथ रिश्ते का भतीजे रविंद्र यादव (40) पुत्र मुलायम सिंह निवासी गांव चिर्रा थाना बिछवां और बहनोई के भाई विश्राम सिंह (55) पुत्र मुंशीलाल निवासी नगला बिरियनपुर थाना जसरथपुर एटा भी थे। मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे तीनों बाइक से वापस गांव नगला कुंदन लौट रहे थे।
बाइक जब फर्दपुर जाने वाले मार्ग के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश और विश्राम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रविंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को तीनों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
----
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
-अशोक कुमार राय, एसपी