फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three arrested including step daughter for murder of woman in etah

एटा: बेइज्जती के बदले में मां को मार डाला, सौतेली बेटी ने पति और प्रेमी संग मिलकर की हत्या

Thu, 03 Feb 2022 08:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 08:41 PM IST
सार

एटा में पुलिस ने थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भनऊघाट के पास मिले महिला के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसकी सौतेली बेटी ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर की थी। 

विज्ञापन
three arrested including step daughter for murder of woman in etah
आरोपी महिला, उसका पति और प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भनऊघाट के पास एक महिला का शव पुलिस ने नौ दिन पहले बरामद किया था। हत्या के बाद महिला का शव वहां फेंका गया। गुरुवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। महिला की हत्या उसकी सौतेली बेटी ने पति और प्रेमी के साथ मिलकर की थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को भनऊघाट के पास एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान सलेमपुर टियोरी थाना नबावगंज (फर्रुखाबाद) निवासी सत्यभान उर्फ टिंकल ने अपनी मां सागिरा देवी (45) के रूप में की। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव द्विउरा मासोना निवासी ब्रजेश, उसकी पत्नी शर्मीली और अमरौली रतनपुर निवासी संजू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इन तीनों ने ही सागिरा देवी की हत्या की थी। शर्मीली की मृतका की सौतेली बेटी है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मीली की मां हो चुकी है मौत 
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि शर्मीली की मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने सागिरा देवी से शादी कर ली थी। जबकि शर्मीली की शादी निहाल सिंह से कर दी। निहाल की मृत्यु के बाद उसके छोटे भाई जयसिंह से शर्मीली ने शादी कर ली। जय सिंह शराब पीकर उसे पीटता था। इस पर वह अपने पिता के घर चली गई। 

सौतेली मां सागिरा ने उसे बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना थेत्र निवासी बृजेश से शादी कर ली। बृजेश के यहां अमरोली रतनपुर निवासी संजू का आना-जाना शुरू हो गया। जिससे शर्मीली का प्रेम प्रसंग था। 25 जनवरी को बृजेश व शर्मीली सागिरा देवी को नीमकरोली मेला दिखाने ले गए। 

ये लोग शाम साढ़े सात भनऊघाट पर पहुंचे जहां संजू भी मिला। इसी दौरान तीनों ने महिला को गिरा लिया। हेलमेट व लोहे के नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर दी। शव को सरसों के खेत में छिपा दिया। हथियार व हेलमेट झाड़ियों में फेंक दिए। इसके बाद वह बृजेश की बहन ओमश्री के यहां मैनपुरी चले गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed