{"_id":"61c603b9d08d6e45a01509f7","slug":"three-arrested-including-a-woman-taking-off-alcohol-on-the-furnace-mainpuri-news-agr5189068157","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठी पर शराब उतारते महिला सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठी पर शराब उतारते महिला सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बेवर। थाना पुलिस ने गांव अरसनिया में दबिश दी। मौके पर भट्ठी से शराब उतार रही महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कच्ची शराब व उपकरण भी बरामद हुए।
शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा को सूचना मिली कि गांव अरसनिया स्थित एक बाग में कुछ लोग शराब बना रहे हैं। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश देकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को 150 लीटर कच्ची शराब मिली वही करीब एक हजार लीटर लहन बरामद हुआ।
पुलिस ने लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया। कच्ची शराब को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम गिरंद कुमार, वेदराम और गुड्डी निवासी नगला सकटू बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से कच्ची शराब, तीन छोटे गैस सिलिंडर, गैस भट्ठी व अन्य उपकरण मिले। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।