फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Accused Including Grandson of Gajak Businessman Bederia Ram Released on One-Year Probation

Agra: गजक व्यवसायी बेदरिया राम के नाती सहित तीन आरोपी 1 साल की परिवीक्षा पर रिहा, जानें पूरा मामला

Thu, 02 Oct 2025 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

गजक व्यवसायी बेदरिया राम के नाती सहित तीन आरोपियों को एक साल की परिवीक्षा पर रिहा किया गया है। व्यापार को संबंध में भाइयों में वर्ष 2007 में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Three Accused Including Grandson of Gajak Businessman Bederia Ram Released on One-Year Probation
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मारपीट व अन्य आरोपों के मुकदमे में अपर सत्र न्यायाधीश अमरजीत ने गजक व्यवसायी बेदरिया राम के नाति विमल कुमार के साथ देवेंद्र कुमार और विनोद कुमार को 1 साल की परिवीक्षा पर रिहा करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


थाना ताजगंज में दर्ज केस के अनुसार गजक व्यवसायी बेदरिया राम के नाती कपिल कुमार ने आरोप लगाया था कि उनके पिता हरी सिंह अपने पिता वेदरिया राम के नाम से गजक का व्यवसाय करते थे। ताऊ गुमान सिंह उनके यहां नौकरी करते थे। उनके यहां से हटने के बाद उन्होंने भी बेदरिया राम के नाम से गजक का व्यवसाय शुरू कर दिया। उनसे पिता ने उनसे ऐसा करने के लिए मना किया। बात न मानने पर कोर्ट में केस भी किया था। ताऊ गुमान सिंह व अन्य इस बात पर रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन


 16 नवंबर 2007 को सुबह 7 बजे उनके पिता पिता हरी सिंह घर पर बैठे थे। इस दौरान आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए। उनके पिता पर हमला कर दिया। पुलिस के सुनवाई न करने पर उन्होंने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने तर्क दिए कि वह एक ही परिवार के सदस्य हैं। विमल की उम्र 60 साल, देवेंद्र की 65 साल और विनोद हाल में ही ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। अदालत में परिवीक्षा का लाभ प्रदान किए जाने की याचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमान सिंह की गैर इरादतन हत्या के आरोप में हरी सिंह को हो चुकी है उम्र कैद की सजा
अदालत ने इसी घटना में गुमान सिंह की गैर इरादतन हत्या के आरोप में गजक व्यवसायी बेदरिया राम के छोटे बेटे हरी सिंह को दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पिता गुमान सिंह की इलाज के दौरान मौत होने के बाद बेदरिया राम के नाती विमल कुमार ने अपने ताऊ व अन्य के खिलाफ थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed