{"_id":"678fc544e3f3c4c92f0ee722","slug":"three-accused-including-a-candidate-caught-during-verification-of-constable-recruitment-exam-in-agra-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिपाही भर्ती परीक्षा... नाैकरी के लिए बना उदयप्रताप से कुलभूषण, अभ्यर्थी सहित तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिपाही भर्ती परीक्षा... नाैकरी के लिए बना उदयप्रताप से कुलभूषण, अभ्यर्थी सहित तीन को किया गिरफ्तार
Tue, 21 Jan 2025 09:33 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:33 PM IST
सार
जांच के दौरान अभ्यर्थी पर शक हुआ। उसकी जांच की गई तो पांच आधार कार्ड मिले। सभी आधार कार्ड पर फोटो एक था पर नाम और जन्मतिथि अलग-अलग थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सत्यापन में पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा की दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी) में सोमवार को फर्जी अभ्यर्थी फिरोजाबाद निवासी उदयप्रताप पकड़ा गया। उसने जन्मतिथि बदलकर दोबारा हाईस्कूल किया था। बॉयोमेट्रिक मिलान में उसे पकड़ लिया गया। उसकी मदद करने में फिरोजाबाद के ही काैशल किशोर और हिमांशु जैन भी पकड़े गए। मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
शक होने पर की जांच
अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गाैरव ने बताया कि अगस्त, 2024 में सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक की जांच पुलिस लाइन में 26 दिसंबर, 2024 से चल रही है। यह 3 फरवरी तक चलेगी। 20 जनवरी को जांच के दौरान अभ्यर्थी उदय प्रताप पुत्र जवाहर लाल (कछवाई, पिलखतर जैत, फिरोजाबाद) को शक होने पर पकड़ा गया।

अलग-अलग नाम के मिले आधार कार्ड
आवेदन फाॅर्म में उसकी जन्मतिथि 11 जून, 1997 लिखी थी। बायोमेट्रिक किया गया। इसमें उसका नाम कुलभूषण पुत्र जवाहर लाल आया। अभ्यर्थी से पूछताछ की गई। वह कोई सही जवाब नहीं दे रहा था। तलाशी में पांच फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए। अलग-अलग नाम, जन्मतिथि के इन आधार कार्ड पर फोटो आरोपी का ही लगा था।

सरकारी नौकरी के लिए किया फर्जीवाड़ा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी उदयप्रताप ने बताया कि सरकारी नाैकरी पाने के लिए जन्मतिथि बदलकर आधार कार्ड बनवाए थे। वर्ष 2013 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। सरकारी नाैकरी नहीं लग सकी। 3 साल बाद वर्ष 2016 में उम्र कम करने के लिए दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा दी। इसमें नाम कुलभूषण कर लिया। परीक्षा में पास हो गया। अब उदयप्रताप के नाम से भर्ती परीक्षा में आवेदन कर दिया। पास भी हो गया था, लेकिन बायोमेट्रिक में पकड़ लिया।