फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three accused arrested for spoiling the atmosphere

Agra News: माहौल बिगाड़ने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for spoiling the atmosphere
कासगंज। कस्बा अमांपुर स्थित मंदिर में अंडे फेंक कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस अभी इस मामले में सतर्कता बरत रही है। कस्बा अमांपुर स्थित मोहल्ला इंद्रानगर के राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात्रि में मुहर्रम के जुलूस के दौरान अंडे फोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह पुजारी रामखिलाड़ी के मंदिर पहुंचने पर हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर काफी संख्या में हिंदूवादी संगठन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा भी पहुंच गए। मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी पहुंच गया था। इस मामले में पुजारी रामखिलाड़ी ने अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम का गठन किया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों साजिद निवासी मोहल्ला इंद्रानगर थाना अमांपुर, आशू अली एवं शानू उर्फ मुखिया निवासीगण मोहल्ला लोहिया नगर थाना अमांपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एक किशोर को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करते हुए सुधार गृह भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि अमांपुर मंदिर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक किशोर को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed