{"_id":"6171562f70e42776f41f7f4b","slug":"three-accused-arrested-for-gambling-from-the-roof-of-fire-brigade-station-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: फायर ब्रिगेड स्टेशन की छत पर सजा था जुए का फड़, तीन जुआरी गिरफ्तार, सिपाही फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: फायर ब्रिगेड स्टेशन की छत पर सजा था जुए का फड़, तीन जुआरी गिरफ्तार, सिपाही फरार
Thu, 21 Oct 2021 05:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:29 PM IST
सार
फिरोजाबाद के रहना रोड स्थित फायर स्टेशन की छत को जुआरियों ने जुए का अड्डा बना दिया। पुलिस ने मंगलवार को यहां छापा मारा तो मौके से जुआ खेलते तीन जुआरी पकड़े गए। एक सिपाही फरार हो गया।
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के रहना रोड स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन की छत पर जुए का फड़ सजा था। सूचना पर थानाध्यक्ष दक्षिण ने पुलिस के साथ छापा मारकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड का सिपाही मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से चालीस हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
दक्षिण थाना प्रभारी रवि त्यागी को मंगलवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग रहना रोड स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन की छत पर जुआ खेल रहे हैं। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर फायर ब्रिगेड का आरोपी सिपाही लाखन सिंह मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों अवनीश कुमार निवासी देवनगर दक्षिण, अनिल कुमार निवासी सुहागनगर दक्षिण, गौरव निवासी बोधाश्रम रोड उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 40 हजार तीन सौ रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि सूचना पर कार्रवाई की गई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड का सिपाही लाखन सिंह मौके से भाग खड़ा हुआ। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।