{"_id":"675ed428d7cee461320b9e6e","slug":"threat-to-the-president-of-government-pensioners-welfare-organization-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128730-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष को धमकी
Sun, 15 Dec 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Dec 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष को धमकी
- रुपये के लेनदेन का है विवाद, कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है। रुपये के लेनदेन को लेकर पनपे विवाद को लेकर कोतवाली में भी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी आरसी पांडेय ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है वह गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं। कुछ समय पहले पास ही रहने वाले एक व्यक्ति को काफी मिन्नत करने पर कुछ रुपये उधार दिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो उन्हें अपने घर पर बुला कर तीन लाख रुपये दिए। इसका वीडियो भी बनाया। रुपये देने के बाद कहने लगे कि लिख कर दो कि अपने रुपये प्राप्त कर लिए है। आरसी पांडेय ने ऐसा लिख कर देने से मना किया तो गाली गलौज करते हुए उनसे दिए गए 3 लाख रुपये भी छीन लिए गए। उन्हें धमकी दी कि उनका भाई अभी जेल से छूट कर आया है। दोबारा रुपये मांगे तो जान से मरवा दूंगा। धमकी दहशत में आए अध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।