फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threat to safety of in-laws to female prisoner

Agra News: महिला बंदी को ससुरालीजन की सुरक्षा का खतरा

Wed, 05 Jul 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Threat to safety of in-laws to female prisoner
महिला बंदी को ससुरालीजन की सुरक्षा का खतरा
विज्ञापन




मैनपुरी। दहेज हत्या के मामले में 18 महीने से जेल में बंद एक महिला को अपने ससुरालीजन की सुरक्षा का खतरा है। उसके ससुर की मारपीट में आई चोटों से मौत हो चुकी है। महिला बंदी के प्रार्थनापत्र पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने एसपी से की गई कार्रवाई के संबंध में आख्या मांगी है।
थाना करहल के कुम्हेरी निवासी मीरादेवी पत्नी ब्रजेश कुमार दहेज हत्या के एक मुकदमे में 11 दिसंबर 2021 से जेल में बंद है। मीरादेवी ने जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि जेल में मिलाई के दौरान उसकी देवरानी ऊषा ने बताया कि जिला फिराेजाबाद के थाना मक्खनुपर के गांव आरोज निवासी राजपाल, आकाश, आजाद, विकास, सियारानी, दानादेवी ने 19 मई 2023 को घर में घुसकर सास कांती देवी तथा ससुर महेंद्रपाल को जमकर पीटा। घर में रखे जेवर लूट लिए। पीटने से आई चोटों के कारण तीन जून 2023 को महेंद्रपाल की मौत हो गई है।
विज्ञापन

महिला बंदी ने शिकायत में कहा है कि उसके ससुरालीजन को उक्त लोगों ने जान का खतरा है। थाने में की गई शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। नामित लोग उसके ससुरालीजन के साथ कोई भी वारदात कर सकते हैं। उसने परिवार की सुरक्षा कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने शिकायत पर संज्ञान लिया है। एसपी को पत्र भेजकर शिकायत के संबंध में की गई कार्रवाई की आख्या मांगी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed