फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threat to former Chairman of State Minority Commission case against Superintending Archaeologist

UP: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष को धमकी, अधीक्षण पुरातत्वविद पर मुकदमा

Wed, 09 Oct 2024 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 08:49 AM IST
सार

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

विज्ञापन
Threat to former Chairman of State Minority Commission case against Superintending Archaeologist
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी ने अधीक्षण पुरातत्वविद सहित दो के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ताजमहल, फतेहपुर सीकरी में अव्यवस्थाओं और फर्जीवाड़े को लेकर महानिदेशक पुरातत्व से शिकायत की थी। इसकी जानकारी पर पुरातत्व विभाग के दो कर्मचारियों को भेजकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और धमकी दी गई।
विज्ञापन


अशफाक सत्य नगर, जगदीशपुरा में रहते हैं। उन्होंने ताजमहल, फतेहपुर सीकरी और किला समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतों में अव्यवस्थाओं, बंदरों के काटने, पर्यटकों के साथ हादसों के संबंध में 22 सितंबर को शिकायत की थी। अधीक्षण पुरातत्वविद पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि 6 अक्तूबर रात आठ बजे उनके पास पुरातत्व विभाग के दो कर्मी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें डाॅ. राजकुमार पटेल ने भेजा है। शिकायत वापस लेने के लिए कहने लगे। एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया। मना करने पर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति केंद्रीय मंत्री से मांगा समय
पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलने का समय मांगा है। उनसे मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed