{"_id":"675120750ccca94b880b6137","slug":"threat-to-bomb-taj-mahal-email-sent-using-vpn-important-information-found-in-preliminary-investigation-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज को बम से उड़ाने की धमकी: वीपीएन की मदद से भेजा गया ई-मेल, प्रारंभिक जांच में मिली ये अहम जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज को बम से उड़ाने की धमकी: वीपीएन की मदद से भेजा गया ई-मेल, प्रारंभिक जांच में मिली ये अहम जानकारी
Thu, 05 Dec 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:09 AM IST
सार
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) की मदद से भेजा गया। साइबर क्राइम थाना और ताजगंज पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ताजमहल पर सुरक्षा बढ़ाई गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) की मदद से किया गया था। धमकी देने वाले को पता था कि अपने मोबाइल नेटवर्क का प्रयोग करेगा तो पुलिस पकड़ लेगी। इसलिए दूसरे नेटवर्क का प्रयोग किया। आरोपी के बारे में पता करने के लिए साइबर क्राइम थाना और ताजगंज पुलिस लगी हुई है। प्रारंभिक छानबीन में ईमेल दूसरे राज्य से भेजने की बात सामने आई है।
पुरातत्व विभाग की ईमेल आईडी पर मंगलवार सुबह 7:53 बजे धमकी भरा ईमेल आया था। मगर, इसे देखने में लापरवाही बरती गई। 11 बजे ईमेल देखा गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। ईमेल के आखिर में अरिजीत शोहदे और कोडाची नाम लिखा हुआ था। दोनों ने ताजमहल के आसपास सुबह नौ बजे पाइप बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।
इसकी जानकारी पर ताज सुरक्षा पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ 5 घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया था। परिसर की सघन तलाशी लग गई थी। मगर, कुछ नहीं मिला था। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने ईमेल भेजने के लिए वीपीएन का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
इसकी मदद से नेटवर्क का प्रयोग करने वाली की पहचान मिलना आसान नहीं होता है। प्राथमिक पड़ताल में यही पता चला है कि ईमेल किसी दूसरे राज्य से किया गया है। इसके लिए साइबर थाना और सर्विलांस के साथ थाना पुलिस की टीम लगी है। ताजमहल पर लगातार चेकिंग की जा रही है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। ब्यूरो