{"_id":"675903f72fd8ff74a60ddd63","slug":"threat-to-bomb-agra-airport-email-sent-from-usa-ip-address-police-engaged-in-investigation-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, US के आईपी एड्रेस से भेजा गया ई-मेल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, US के आईपी एड्रेस से भेजा गया ई-मेल; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 11 Dec 2024 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:46 AM IST
सार
आगरा के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जांच में पता चला है कि धमकी भरा ई-मेल यूएसए के आईपी एड्रेस से भेजा गया। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के आईपी एड्रेस से भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि ई-मेल भेजने के लिए वर्चुअल प्राक्सी नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया। इसके पीछे अपनी पहचान छिपाना है। आशंका है कि ई-मेल अपने ही देश से किया गया हो। इसके लिए नेटवर्क प्रदाता कंपनी से भी जानकारी मांगी जा रही है, जिससे धमकी देने वाले को पकड़ा जा सके।
इंडिगो के मैनेजर देवराज पांडे की ईमेल आईडी पर सोमवार दोपहर 11:56 बजे ईमेल आया था। ईमेल भेजने वाले ने विषय में फलस्तीन फ्री लिखा था। कहा था कि शौचालय में काले रंग का बैग रखा है, जिसमें बम रखा हुआ है। इस पर सीआईएसएफ और पुलिस ने जांच की थी। एयरपोर्ट परिसर में छानबीन की थी लेकिन कुछ नहीं मिला था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जिस आईडी का इस्तेमाल धमकी भरा ई-मेल करने के लिए किया गया, उसकी जांच की गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि वह यूएस से भेजा गया है। इसके लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया।
ई-मेल भेजने वाले की तलाश
अब पुलिस वीपीएन की मदद से ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। खेरिया एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी का ईमेल दो महीने पहले भी भेजा गया था। उसका भी आईपी एड्रेस हांगकांग का निकला था। अब पुलिस दोनों ही ईमेल के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
ताजमहल पर धमकी के मामले में बेसुराग पुलिस
ताजमहल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें भी ईमेल भेजा गया था। पुलिस टीम को पड़ताल में लगाया गया था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। ईमेल कहां से और किसने भेजा यह तक पता नहीं चल सका है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि आईपी एड्रेस पता किया जा रहा है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।