फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threat Phone Call Audio Goes Viral Of Up Goverment Excise Minister Ramnaresh Agnihotri

योगी सरकार में आबकारी मंत्री ने दी खाल खिंचवाने की धमकी, महिला की शिकायत पर युवक को किया फोन

Wed, 26 Feb 2020 12:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Feb 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Threat Phone Call Audio Goes Viral Of Up Goverment Excise Minister Ramnaresh Agnihotri
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के भोगांव क्षेत्र निवासी युवक को फोन करके आबकारी मंत्री ने उसे खाल खिंचवाने की धमकी दे दी। ऑडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को जिले में राजनीति गर्मा गई। 
विज्ञापन


वायरल हुए ऑडियो में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने राज ठाकुर नाम के एक युवक को फोन किया है। बातचीत में वह युवक द्वारा भोगांव क्षेत्र की एक महिला को गाली देने की बात कहते हैं। इस पर युवक अपना पक्ष रखता है तो मंत्री जी भड़क जाते हैं। वह उसे खाल खिंचवाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही आबकारी मंत्री गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हैं। राज ठाकुर की ओर से कहा जाता है कि महिला ने भी उसके साथ गली गलौज की है। यह हमारे गांव का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी के जिला स्तरीय नेता सफाई देने में लगे हैं। उनका कहना है कि युवक महिला की बेटी को मैसेज भेजकर परेशान करता है। महिला ने जनता दरबार में इसकी शिकायत आबकारी मंत्री से की थी। युवक को समझाने के लिए आबकारी मंत्री ने फोन किया, तो आरोपी युवक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ। मामला आबकारी मंत्री से जुड़ा होने के कारण भाजपा नेताओं ने खुलकर अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया।

बेटी को करता है एसएमएस 
बातचीत में आबकारी मंत्री ने युवक को सुधर जाने की सलाह दी। उन्होंने युवक द्वारा महिला की बेटी को एसएमएस भेजने की बात भी कही है। इस पर युवक ने खुद उसके मोबाइल पर हाय हैलो आने की बात कही है।

युवक किशोरी के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता है। मां ने शिकायत दर्ज कराई तो युवक ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। मैनपुरी में जन सुनवाई के दौरान महिला ने रोते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। युवक को समझाने के लिए फोन किया गया था।  मेरी जगह कोई और होता तो उसे भी इस तरह के बर्ताव पर गुस्सा आ जाता।  -रामनरेश अग्निहोत्री,  आबकारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed