फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thousands of women will participate self-defense training in agra

ताजनगरी आज बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टेडियम में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेंगी हजारों महिलाएं

Wed, 19 Feb 2020 01:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
thousands of women will participate self-defense training in agra
पिंक बेल्ट मिशन - फोटो : Amar Ujala
ताजनगरी में आज विश्व के सबसे बड़े आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन होगा। रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम आगरा पहुंच गई है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हजारों महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। सुबह नौ बजे से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले एक महीने से स्कूल, कॉलेजों में, विभिन्न सामाजिक संगठनों से इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए संपर्क किया जा रहा है। पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापिका अपर्णा राजावत ने कहा है कि काफी कोशिशों के बाद ताजनगरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का अवसर मिल रहा है। 
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में शहर की हरेक महिला अपना योगदान दे। कार्यक्रम के माध्यम से पूरे विश्व में आगरा से नारी सशक्तीकरण का संदेश जाएगा। स्टेडियम में सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में सुबह नौ से दस बजे तक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन चलेगी फिल्म की शूटिंग

समय पर पहुंचने वालों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसी दौरान हॉलीवुड निर्देशक जॉन मैक्रीट हॉलीवुड फिल्म पिंक बेल्ट का क्लाइमेक्स शूट करेंगे। पिछले पंद्रह दिनों से शहर में फिल्म की शूटिंग चल रही है। 

राजावत ने बताया कि पिंक बेल्ट मिशन की ओर से डेढ़ लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस, राजस्थान महिला आयोग, उत्तराखंड सरकार, यूनिसेफ आदि में पिंक बेल्ट मिशन की ओर से अनेक कार्यशालाएं भी आयोजित की जा चुकी हैं। 

कार्यक्रम के संयोजक संदेश जैन ने बताया कि पिंक बेल्ट मिशन के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता और 12 से अधिक सामाजिक संगठन आयोजन के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed