{"_id":"6af940611d721bd46900e89d","slug":"thousands-gather-at-agra-s-buddha-park-for-prayer-ceremony-monks-recite-panchsheel-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धा पार्क में उमड़ा आस्था का सैलाब: पुष्प वर्षा के बीच बुद्ध वंदना, सैकड़ों भंतों ने किया पंचशील पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धा पार्क में उमड़ा आस्था का सैलाब: पुष्प वर्षा के बीच बुद्ध वंदना, सैकड़ों भंतों ने किया पंचशील पाठ
Sun, 15 Nov 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:47 AM IST
सार
आगरा के कालिंदी विहार स्थित बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता अभियान के तहत बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुष्प वर्षा के बीच सैकड़ों भंतों ने त्रिशरण और पंचशील पाठ किया, जिसमें यूपी सहित कई राज्यों से हजारों बौद्ध अनुयायी पहुंचे।
विज्ञापन
बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार स्थित बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता अभियान में शनिवार को बुद्ध वंदना कार्यक्रम हुआ। भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं पर फूलों की वर्षा के बीच सैकड़ों भंते ने त्रिशरण व पंचशील पाठ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ दिल्ली, राजस्थान व उत्तराखंड से हजारों बौद्ध अनुयायियों शामिल हुए।
कार्यक्रम में भंतों, समाजसेवियों और बुद्धा पार्क के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, महासचिव अनिल कुमार शमी व प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सामाजिक समरसता अभियान के संयोजक व भाजपा नेता सीटू चौहान ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री और समानता के सिद्धांतों को आत्मसात कर ही जाति-वर्ग से मुक्त समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान उन्होंने मलिन बस्तियों में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाने की घोषणा भी की।
पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से आगरा को 26 फुट ऊंची भगवान बुद्ध व पंचवर्गीय भिक्षुक संघ की प्रतिमाओं के रूप में बड़ी सौगात मिली है। पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने बुद्ध के मार्ग को विश्व शांति का आधार बताया। इस मौके पर अशोक पिप्पल, घनश्याम लोधी, नत्थी सिंह जसोरा, चंद्रभान ठेकेदार, मुकेश गुप्ता, आरपी सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रपाल चाहर, अभिजीत इंदौलिया आदि मौजूद रहे।