Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thousands Gather at Agra's Buddha Park for Prayer Ceremony, Monks Recite Panchsheel

बुद्धा पार्क में उमड़ा आस्था का सैलाब: पुष्प वर्षा के बीच बुद्ध वंदना, सैकड़ों भंतों ने किया पंचशील पाठ

Sun, 15 Nov 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार स्थित बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता अभियान के तहत बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुष्प वर्षा के बीच सैकड़ों भंतों ने त्रिशरण और पंचशील पाठ किया, जिसमें यूपी सहित कई राज्यों से हजारों बौद्ध अनुयायी पहुंचे।
 

विज्ञापन
Thousands Gather at Agra's Buddha Park for Prayer Ceremony, Monks Recite Panchsheel
बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार स्थित बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता अभियान में शनिवार को बुद्ध वंदना कार्यक्रम हुआ। भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं पर फूलों की वर्षा के बीच सैकड़ों भंते ने त्रिशरण व पंचशील पाठ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ दिल्ली, राजस्थान व उत्तराखंड से हजारों बौद्ध अनुयायियों शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भंतों, समाजसेवियों और बुद्धा पार्क के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, महासचिव अनिल कुमार शमी व प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सामाजिक समरसता अभियान के संयोजक व भाजपा नेता सीटू चौहान ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री और समानता के सिद्धांतों को आत्मसात कर ही जाति-वर्ग से मुक्त समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान उन्होंने मलिन बस्तियों में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से आगरा को 26 फुट ऊंची भगवान बुद्ध व पंचवर्गीय भिक्षुक संघ की प्रतिमाओं के रूप में बड़ी सौगात मिली है। पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने बुद्ध के मार्ग को विश्व शांति का आधार बताया। इस मौके पर अशोक पिप्पल, घनश्याम लोधी, नत्थी सिंह जसोरा, चंद्रभान ठेकेदार, मुकेश गुप्ता, आरपी सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रपाल चाहर, अभिजीत इंदौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed