फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those working for the safety and respect of women deserve congratulations

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए कार्य करने वाले बधाई के पात्र

Sun, 14 Nov 2021 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Those working for the safety and respect of women deserve congratulations
कासगंज। महिला कल्याण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आजादी केेेेे अमृत महोत्सव के तहत कलावती नर्सिंग पैरा मेडिकल कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को उनके हक के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि महिला, पुरुष, बालक, बालिका या थर्ड जेंडर जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं वे सभी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अध्यक्षता जिला जज देवेश चंद्र सावंत ने की। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नितिशा सिंह ने कहा कि सरकार एवं न्याय विभाग द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रावधान किए गए हैं। इसके अंतर्गत कोई भी महिला अपनी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत कर सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव ने कहा कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 इंटीग्रेडेड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-किया जाए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत डूडा विद्या शंकर पाल लोगों को आवास की चाबी तथा जिला पूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने राशन कार्ड वितरित किए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विनोद जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी परियोजना निदेशक रामायण सिंह यादव, चंद्रशेखर प्रसाद स्थायी लोक अदालत, सीडब्ल्यूसी प्रवीण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमित कुमार चौहान व प्रोबेशन अधिकारी जूनियर असिस्टेंट अभिषेक गौतम, महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव, कॉलेज प्रबंधक डॉ नवीनचंद्र गौड़, प्रिंसिपल रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वृद्घाश्रम का किया निरीक्षणकासगंज। राज्य महिला आयोग सदस्या डॉ. निर्मला दीक्षित ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। वृद्धों से संपर्क कर बातचीत की। सफाई व्यवस्था संतोष जनक न पाए जाने पर उन्होंने नारजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed