फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those who sell flowers, prasad outside religious places will also come in the category of labor

धार्मिक स्थलों के बाहर फूल, प्रसाद बेचने वाले भी आएंगे श्रमिक की श्रेणी में

Thu, 10 Jun 2021 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Those who sell flowers, prasad outside religious places will also come in the category of labor
कासगंज। दैनिक श्रमिकों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता की समीक्षा में डीएम सीपी सिंह ने श्रमिकों का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब इस योजना में धार्मिक स्थलों के बाहर फूल, प्रसाद आदि की बिक्री करने वाले लोग भी शामिल किए जाएंगे। साथ ही महिला श्रमिकों प्राथमिकता से पात्रता सूची में जोड़ा जाएगा। डीएम सीपी सिंह कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया गया कि अभी तक जिले के 1612 पात्र दैनिक श्रमिकों की सूची शासन की वेबसाइट पर फीड की गई है। ये सभी श्रमिक जिले के सभी 7 ब्लॉकों के हैं। डीएम ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से व्यापक दिशा निर्देश दिए है। धार्मिक स्थलों के बाहर प्रसाद, फूल आदि की बिक्री करने वाले पात्रों में उन्हें भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 30 से 35 पात्र चिह्नित करके शामिल करना जरूरी है। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने ब्लॉकवार चिह्नित किए गए श्रमिकों की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान एडीएम अजय श्रीवास्तव, ब्लॉक अधिकारी, पंचायत राज विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed