फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those who are giving service by smiling, they will be respected

मुस्कुराहट के साथ सेवा को जो दे रहे अंजाम, उन्हें मौके पर मिलेगा सम्मान

Thu, 25 Nov 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Those who are giving service by smiling, they will be respected
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) की ओर से मुस्कुराकर और पूरे समर्पण भाव के साथ अपनी सेवाओं को अंजाम दे रहे लोगों का सम्मान किया जाएगा। उनको ‘मुस्कान सेवा सम्मान’ का प्रमाणपत्र सेवास्थल पर ही दिया जाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए इसी सप्ताह से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीएचएम के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा का कहना है कि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के निर्देश पर ‘मुस्कान सेवा सम्मान’ देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विश्वविद्यालय का काम महज शिक्षा देना ही नहीं, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को भी करना है। जो लोग अपनी सेवा में रहकर पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं, उनका व्यवहार भी लोगों के साथ अच्छा है, उनको प्रोत्साहित किया जाएगा। सम्मान देने का उद्देश्य बाकी लोगों को भी इस तरह का काम करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि सम्मान के लिए लोगों का चयन करने के लिए पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल बनाया जाएगा। निर्णायक मंडल को कुछ स्थान बताए जाएंगे, वह उन स्थानों पर जाकर एक-दो दिन संबंधित का काम देखेंगे। उसकी संस्तुति के आधार पर संबंधित को सम्मानित किया जाएगा। प्रमाणपत्र पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव और आईटीएचएम के निदेशक के हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल पर सीआईएसएफ के जवान पर्यटकों की जांच से लेकर सुरक्षा तक का जिम्मा संभालते हैं। कई बार पर्यटक नाराज भी हो जाते हैं, फिर भी मुस्कुराकर उनको समझाते हैं। एएसआई के अधिकारी व कर्मचारी भी पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ स्मारक के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं।

चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस शोर शराबे और प्रदूषण के बीच अपनी ड्यूटी पर डटे रहते हैं। पूरे समय यातायात के सुचारु संचालन के लिए लगे रहते हैं। नियम तोड़ने वालों को समझाते हैं। नियमों के प्रति जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed