फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those responsible for Harshit and Khushi's death should get death sentence

Agra News: हर्षित और खुशी की मौत के जिम्मेदारों को मिले फांसी की सजा

Sat, 10 Aug 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Those responsible for Harshit and Khushi's death should get death sentence
कुरावली नगर के सदर बाजार में जुलूस निकालते हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : कुरावली नगर के सदर बाजार में जुलूस निकालते हिंदू संगठनों के लोग।
कुरावली। कस्बा निवासी हर्षित गुप्ता की हत्या और खुशी की खुदकुशी के जिम्मेदार आरोपियों को पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है। जिम्मेदार लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। शनिवार की शाम इसी मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोगों के साथ मृतक परिजन व कस्बा के लोगों ने पैदल मार्च निकाला। थाने पहुंच कर पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला घनराजपुर निवासी खुशी गुप्ता ने कुछ दिन पहले गैर समुदाय के आरोपी की धमकी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। वहीं कासगंज निवासी हर्षित गुप्ता का शव गांव दिवरई स्थित तालाब के पास बने एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इसमें भी गैर समुदाय के तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक के परिजन का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। शनिवार की शाम मृतक के परिजन हिंदू संगठन व कस्बा के लोगों के साथ एकत्र होकर थाने पहुंचे। पहले पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया। गल्ला मंडी से खुशी गुप्ता और हर्षित गुप्ता के हत्यारे को फांसी देने का बैनर हाथ में लेकर नारे लगाते हुए लोग सदर बाजार पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed