फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   this is bodla road

अरे, ये बोदला रोड है

Sat, 01 Aug 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 01 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
this is bodla road
लोहामंडी क्षेत्र में शुक्रवार को फिर बुलडोजर चला। दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त कर लोहामंडी-बोदला रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कुछ लोगों ने निर्माण से संबंधित नक्शे दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की। मौके पर ही अधिकारियों ने नापजोख कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। हालांकि कुछ लोगों को 24 घंटे की मोहलत भी दी गई है। वहीं, कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन जनसमर्थन के आगे वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में लोहामंडी, नौबस्ता से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। यहां टीम ने बोदला रोड पर नालियों को पाटकर हो रहे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सड़क दोनों ओर किसी ने दुकान आगे बढ़ा रखी थी तो किसी ने मकान का हिस्सा। जेसीबी मशीन से सारे अवैध कब्जे ढहा दिए गए। वहीं, जगदीशपुरा की तरफ स्थित मुख्य सड़क पर एक मार्केट का हिस्सा सड़क के दायरे में आ रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने जैसे ही बुलडोजर चालक को इस ढहाने का निर्देश तो दिया तो मार्केट का मालिक पुराने नक्शे लेकर आ गया। मौके पर मौजूद नगर निगम और आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के इंजीनियरों ने नक्शे को देखा। इसके हिसाब से नापजोख की तो मार्केट का काफी हिस्सा अवैध बना हुआ था। मार्केट मालिक ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ने का आश्वासन दिया, लेकिन अधिकारियों ने मोहलत नहीं दी और अपने सामने ही ध्वस्त कराया। बाकी को गिराने के लिए उन्होंने 24 घंटे का समय दिया है। अभियान के दौरान भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


अरे! यह बोदला रोड है
जगदीशपुरा तक देर शाम तक अभियान चला। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे बनी नालियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। अतिक्रमण हटने के बाद खुद स्थानीय लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह उन्हीं के क्षेत्र की सड़क है। अतिक्रमण से मुक्त होने के बाद यह काफी चौड़ी देखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed