फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thirty govansh found in the canter police got them free in firozabad

फिरोजाबाद: चेकिंग के दौरान कैंटर में मिले 30 गोवंश, पुलिस ने कराया मुक्त, चालक और उसके साथी फरार

Tue, 12 Apr 2022 04:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 04:02 PM IST
सार

पुलिसबल को देख कैंटर चालक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
thirty govansh found in the canter police got them free in firozabad
कैंटर में भरे गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान सिरसागंज थाना पुलिस ने गोवंश से लदा कैंटर पकड़ा है। जिसमें 30 गोवंश लदे हुए थे। चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस को देख कैंटर को हाईवे किनारे छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने चौकी प्रभारी कठफोरी की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसडीएम सिरसागंज विवेक कुमार मिश्रा के साथ थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मंगलवार सुबह करीब सात बजे कठफोरी टोल के समीप चेकिंग कर रहे थे। तभी आगरा से आ रहे कैंटर को पुलिस ने साइड से खड़ा करने के साथ ही चालक को रुकने का इशारा किया। 

विज्ञापन

कैंटर छोड़कर आरोपी हुए फरार

पुलिसबल को देख चालक कैंटर सवार अपने साथियों के साथ कैंटर को हाईवे पर ही छोड़कर भागने लगा। कैंटर चालक और उसके साथियों का पुलिस ने पीछा भी किया। लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने कैंटर को खोलकर देखा तो उसके अंदर गोवंश भरे हुए थे। जिनकी संख्या 30 थी। पुलिस कैंटर और गोवंशों को चौकी कठफोरी लेकर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सिरसागंज विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान कैंटर को पकड़ा था। जिसमें करीब 30 गोवंश थे। सिरसागंज थानाध्यक्ष शिव कुमार चौहान ने बताया कि आशंका है कि आरोपी गोवंश को वध करने के लिए आगरा से कानपुर की ओर ले जा रहे थे। मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed