फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thirty five thousand people of Mathura will go to Delhi for Ram mandir

राम मंदिर के लिए दिल्ली जाएंगे मथुरा के 35 हजार लोग, आरएसएस ने संभाली कमान

Thu, 22 Nov 2018 04:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 22 Nov 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
Thirty five thousand people of Mathura will go to Delhi for Ram mandir
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राम मंदिर आंदोलन को धार दी जा रही है। अध्यादेश के माध्यम से राम मंदिर बनाने को दिल्ली और अयोध्या चलो के आह्वान किए गए हैं। 9 दिसंबर को दिल्ली कूच का आयोजन है। 
विज्ञापन


इसमें 35 हजार मथुरावासियों की भागेदारी होगी। इसकी कमान आरएसएस ने संभाल ली है। इसके लिए ब्रज प्रान्त के आह्वान पर केशव भवन में बैठक भी बुलाई गई।  
    
एक बार फिर राम मंदिर गूंजने लगा है। संतों के साथ विभिन्न संगठन भी अब आंदोलन की राह पकड़ने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी इसी लाइन में है। संघ विचार परिवार के आह्वान पर राम मंदिर के लिए 9 दिसंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


 इसके लिए ब्रज प्रान्त के आह्वान पर वृहद बैठक विभाग कार्यालय केशव भवन में हुई। इसमें संघ व इसके विविध संगठनों की जिला इकाइयों ने भाग लिया।
 

 मंदिर आंदोलन के जिला संयोजक प्रदीप ने कहा कि प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण संघ की पहली प्राथमिकता है। हिंदू समाज में जो रोष है, उसी को प्रकट करने के लिए दिल्ली चलने का आह्वान किया गया है।

 विभाग प्रचारक आर्येन्द्र ने कहा कि पुरातत्व विभाग, केंद्र सरकार आदि पुष्टि कर चुके हैं कि वहां मंदिर हुआ करता था। खुदाई में कई अवशेष मिलने से यह बात पुष्ट हो जाती है। 

अब अध्यादेश के रास्ते से भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता अपनाया जाएगा। बैठक के दौरान सभी संगठनों को सहभागिता का लक्ष्य दिया गया।      

बैठक में महानगर संघचालक लाल चन्द, सह प्रान्त कार्यवाह राजकुमार, प्रान्त सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर, विभाग कार्यवाह छैल बिहारी, सह विभाग कार्यवाह डा. संजय, विभाग संपर्क प्रमुख कमल कौशिक, महानगर कार्यवाह शिवकुमार, सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed