{"_id":"5e555ea38ebc3ef3d328b4b3","slug":"thift-mainpuri-news-agr4311177167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों के जेवर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों के जेवर नकदी चोरी
विज्ञापन
25एमएनपी-23-बिछवां में घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से करीब चार लाख के जेवर और नकदी ले गए। अन्य घरों से करीब एक लाख रुपये के जेवर और समान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित लोगों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव दुधौना निवासी धर्मराज सिंह सोमवार की रात घरवालों के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोरों ने कमरों के ताले तोड़ लिए। धर्मराज के अनुसार कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर करीब चार लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। देर रात हुई इस वारदात की भनक घर में सो रहे लोगों को नहीं लग सकी। चोर गांव निवासी कमल सिंह के घर से खाद्यान आदि सामान भी ले गए। गांव निवासी वीरेंद्र और श्रीचंद्र के घर के ताले तोड़े, लेकिन यहां चोरी नहीं कर सके। चोरों ने गांव नगला शिवार निवासी रामजीत की बाइक चोरी कर ली। नगला कुंदन निवासी सत्यपाल के घर से पांच कुंतल गेहूं व बर्तन आदि चोरी कर ले गए। सत्यपाल के अनुसार एक पर्स भी ले गए, जिसमें चार सोने की अंगूठी, कान के झाले आदि रखे हुए थे।
चोरों ने गांव दुधौना निवासी धर्मराज के घर से करीब चार लाख कीमत के जेवर चोरी किए। चोर दुधौना गांव के ही कमल सिंह, वीरेंद्र व श्रीकृष्ण के घर से चोरी में नाकाम रहे। चोर नगला सिवार निवासी रामजीत के घर से बाइक और नगला कुंदन निवासी सत्यपाल के घर से गेहूं और जेवर चोरी कर ले गए। चोरी किए गए एक पर्स में करीब 80 हजार रुपये के जेवर रखे हुए थे।
विज्ञापन
चोरों की हो रही तलाश
चोरी की घटनाओं को लेकर तहरीर प्राप्त हुईं हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही वारदातों का खुलासा कर चोरों को जेल भेजा जाएगा।
सुनील भारद्वाज, थानाध्यक्ष