फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves targeted two houses at midnight in mainpuri

मैनपुरी: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल पार, सपा कार्यालय से साइकिल चोरी

Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two houses at midnight in mainpuri
चोरों ने अलमारी से जेवर चुराए - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के बेवर में सोमवार रात को चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। सपा कार्यालय को भी निशाना बनाया गया, जहां से साइकिल चोरी हो गई। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। 

विज्ञापन


सोमवार रात चोरों ने मोहल्ला गांधी नगर टीचर्स कालोनी निवासी मुन्नालाल के घर के ताले तोड़ दिए। मुन्ना लाल 14 सितंबर की सुबह घर में ताला डाल कर परिवार के साथ गांव दुर्जनपुर गए थे। मंगलवार की सुबह जब उन्हें चोरी की जानकारी मिली तो वह घर लौटे। जांच करने पहुंची पुलिस को बताया कि चोर अलमारी में रखीं छह सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, पायल और 55 हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन

 

चोरों ने नवीगंज निवासी मंजू देवी के घर में भी वारदात को अंजाम दिया। यहां मकान का ताला तोड़ने के बाद लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद मंजू ने पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ननद उर्मिला देवी के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। उर्मिला ने अपने जेवर सोने की दो अंगूठी, चेन, करधनी, सोने की हाय, पायल, खड़ुआ आदि उनके पास रख दिए थे। चोर जेवर और कुछ नकदी चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय से साइकिल चोरी

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय को भी चोरों ने निशाना बनाया। कार्यालय में बने बेसमेंट के शटर का ताला तोड़ने के बाद चोर उसमें खड़ी एक साइकिल चोरी कर ले गया। मंगलवार की सुबह ताला टूटा देख कर मामले की जानकारी हुई। कार्यालय पर तैनात एक कर्मी ने बताया कि सीसीटीवी में एक किशोर बेसमेंट में जाता नजर आ रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस जल्द से जल्द खुलासे के साथ ही चोरों को गिरफ्तार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed