{"_id":"65bc9e4aed9642fc860164bf","slug":"thieves-targeted-shop-with-mutilated-notes-cash-worth-lakhs-stolen-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कटे-फटे नोटों की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कटे-फटे नोटों की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी चोरी
Fri, 02 Feb 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:18 PM IST
सार
होली गेट इलाके में चोरों ने कटे-फटे नोट बदलने की दुकान को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह मिल सकी।
विज्ञापन
कटे फटे नोट बदलने की दुकान से चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के होली गेट इलाके स्थित एक कटे फटे नोट बदलने की दुकान में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने कूमल लगाकर दुकान की छत को काट दिया। अंदर से पांच लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह इस मामले की जानकारी होने पर होली गेट बाजार के दुकानदारों ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा करते हुए नाराजगी जाहिर की।
दुकान स्वामी सत्य प्रकाश अग्रवाल पुत्र वेद प्रकाश अग्रवाल निवासी बल्केश्वर, आगरा ने बताया कि करीब पांच लाख नगद दुकान में रखे हुए थे। यही नहीं चोर कटे-फटे हुए नोटों को भी ले गए। शुक्रवार सुबह वह जब दुकान को खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी के अनुसार चोरों की तलाश की जा रही है। बाजार में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए गए हैं।