फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves targeted shop with mutilated notes cash worth lakhs stolen

Mathura: कटे-फटे नोटों की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी चोरी

Fri, 02 Feb 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 01:18 PM IST
सार

होली गेट इलाके में चोरों ने कटे-फटे नोट बदलने की दुकान को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह मिल सकी।
 

विज्ञापन
Thieves targeted shop with mutilated notes cash worth lakhs stolen
कटे फटे नोट बदलने की दुकान से चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के होली गेट इलाके स्थित एक कटे फटे नोट बदलने की दुकान में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने कूमल लगाकर दुकान की छत को काट दिया। अंदर से पांच लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह इस मामले की जानकारी होने पर होली गेट बाजार के दुकानदारों ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा करते हुए नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


दुकान स्वामी सत्य प्रकाश अग्रवाल पुत्र वेद प्रकाश अग्रवाल निवासी बल्केश्वर, आगरा ने बताया कि करीब पांच लाख नगद दुकान में रखे हुए थे। यही नहीं चोर कटे-फटे हुए नोटों को भी ले गए। शुक्रवार सुबह वह जब दुकान को खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी  हुई। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी के अनुसार चोरों की तलाश की जा रही है। बाजार में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed