{"_id":"5dd3e3a58ebc3e550115e984","slug":"thieves-stolen-from-retired-banker-s-house-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बदमाशों ने काटे स्ट्रीट लाइट के तार, फिर इस वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बदमाशों ने काटे स्ट्रीट लाइट के तार, फिर इस वारदात को दिया अंजाम
Wed, 20 Nov 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सोमवार की रात चोरों ने रिटायर्ड बैंक कैशियर के घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वो अपनी भांजी की शादी में दिल्ली गए हुए थे। वारदात की जानकारी मंगलवार की सुबह उनके बेटे ने फोन पर दी। उनका बेटा घटना स्थल से दो मकान आगे ही रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली के जनरलगंज परिक्रमा मार्ग निवासी औंकार सिंह अपनी पत्नी के संग भांजी की शादी में दिल्ली गए हुए थे। घटना स्थल से दो मकान छोड़कर रहने वाले बेटे महेंद्र सिंह ने घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था।
बेटे ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की पड़ताल की। महेंद्र सिंह ने बताया कि 55 हजार रुपये की नकदी और साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो बाइकों पर तीन लोग जाते दिखे, जबकि चार लोग आए थे। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में कैद चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
चोरी से पहले काटे स्ट्रीट लाइट के तार
वारदात से पहले चोरों ने मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए, जिससे आसपास अंधेरा हो गया। उसके बाद चोरी की वारदात के अंजाम दिया। चोरी की वारदात के बाद मंगलवार की शाम तक फारेंसिक टीम भी नहीं पहुंची थी। हालांकि टीम को सूचना भेज दी गई थी।