पाइप काटकर खाली की एक हजार लीटर पानी से भरी टंकी, बाइक पर रखकर ले गए चोर
- एक हजार लीटर की टंकी ले गए चोर, परिवार को सुबह चला पता, जब नल से नहीं आया पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के केशव कुंज कॉलोनी में चोरों ने गुरुवार रात को एक घर से पानी की टंकी चोरी कर ली। चोरों ने टंकी को ले जाने के लिए पहले पाइप काटकर पानी फैलाया। इसके बाद छत से गली में टंकी फेंककर बाइक पर ले गए।
गृह स्वामी ने रात में चोरों की चहलकदमी सुनी थी। मगर, चोरों का पता शुक्रवार सुबह चल सका। सीसीटीवी कैमरे में चोर बाइक पर टंकी जाते हुए नजर आ रहे हैं।
सदर क्षेत्र के ग्वालियर रोड स्थित केशव कुंज निवासी योगेश गुरुवार रात को घर में सो रहे थे। देर रात उन्हें पड़ोस की छत से आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने पड़ोसी को फोन करके छत पर चोरों के होने की आशंका जाहिर की।
पाइप काटकर टंकी को किया खाली
पड़ोसियों ने छत पर जाकर देखा तो कुछ नहीं था। सुबह योगेश जगे तो उनके घर के नलों में पानी नहीं आ रहा था। छत पर चढ़कर देखा तो वहां रखी एक हजार लीटर की टंकी चोरी हो चुकी थी। चोरों ने पाइप काटकर टंकी को खाली किया। इसके बाद टंकी ले गए।
चोरों ने छत से टंकी उनके घर के पीछे गली में फेंकी और बाइक पर रखकर ले गए। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बाइक से टंकी ले जाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लिखित में तहरीर नहीं मिली है।