फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole the doctor car by opening the lock with the laptop in agra

आगरा: कार से आए चोर, लैपटॉप से लॉक खोल चोरी कर ले गए डॉक्टर की कार, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 22 Feb 2022 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 07:24 PM IST
सार

आगरा में हाईटेक चोरों ने अस्पताल के बाहर खड़ी डॉक्टर की कार को चोरी कर लिया। चोरों ने लैपटॉप से कार का लॉक खोला। 45 मिनट में वारदात कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Thieves stole the doctor car by opening the lock with the laptop in agra
कार के पास खड़े चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित गोयल सिटी अस्पताल के बाहर से सोमवार रात को विटारा ब्रेजा कार से आए चार चोर डॉक्टर संजीव कुमार उपाध्याय की ब्रेजा कार चोरी कर ले गए। उनकी कार के हाईटेक लॉक को अनलॉक करने के लिए लैपटॉप का भी प्रयोग किया। घटना सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डॉक्टर संजीव कुमार उपाध्याय द्वारिका पुरम बाईपास रोड के रहने वाले हैं। वह सोमवार रात 11:10 बजे अपनी विटारा ब्रेजा कार से ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित गोयल सिटी अस्पताल में मरीज देखने आए थे। कार को अस्पताल के सामने खड़ा किया था। एक घंटे बाद बाहर आए तो कार बाहर नहीं मिली। इस पर उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया, जिसमें पता चला कि विटारा ब्रेजा कार से चार चोर आते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद लैपटॉप की मदद से उनकी कार का लॉक अनलॉक करके ले जाते हैं। कार में उनके जरूरी कागजात सहित 50 हजार रुपये भी रखे हुए थे। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज करा कार बरामद करने की मांग की है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

45 मिनट में वारदात

डॉक्टर संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह रोजाना अस्पताल में मरीज देखने जा रहे थे। उनकी कार सफेद रंग की है। चोर पहले से रेकी कर रहे होंगे। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चोर 11:30 बजे सफेद रंग की अपनी कार लेकर आते हैं। अस्पताल के बाहर ही खड़ी कर लेते हैं। दो चोर उतरकर उनकी कार का लॉक खोलने का प्रयास करते हैं। मगर, सफल नहीं होते हैं। 

बाद में कार में बैठ जाते हैं। फिर एक चोर निकलता है। वह उनकी कार के पहिए की तरफ से कुछ करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद दूसरा लैपटॉप लेकर आता है। कार का लॉक खोलने के बाद अंदर चले जाते हैं। उनकी कार में सेंट्रल लॉकिंग के साथ ही हैंडल लॉक भी लगा हुआ था। 10 मिनट में चोर उसे भी तोड़ देते हैं। बाद में तीन चोर अपनी कार से तो एक चोर उनकी कार लेकर सर्विस रोड पर फिरोजाबाद की तरफ चले जाते हैं। पूरी वारदात को 45 मिनट में अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed