फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole jewellery worth one crore from cloth merchant house in firozbad

फिरोजाबाद में एक करोड़ की चोरी: चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Aug 2021 07:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 07:15 PM IST
सार

चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर तिजोरी का ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता सुबह चला, जब व्यापारी ने तिजोरी खुली देखी। 

विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth one crore from cloth merchant house in firozbad
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में सेवानिवृत्त एयर फोर्स कर्मी एवं कपड़ा विक्रेता के घर से चोरों ने एक करोड़ से अधिक के जेवरात तिजोरी खोल कर पार कर दिए। सुबह तिजोरी खुली होने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने एक करोड़ से ज्यादा रुपये के जेवरात चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के विभव नगर कॉलोनी के सामने श्याम बहादुर शर्मा परिवार के साथ साथ रहते हैं। वह एयरफोर्स से सेवानिवृत्ति हैं और जलेसर रोड शमशान घाट के सामने श्याम वस्त्र भंडार के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। यहीं उनका घर भी है। 
विज्ञापन


गुरुवार रात को चोर किसी तरह उनके घर में घुस गए। सीढ़ियों पर रखी चाभी को उठाकर तिजोरी का ताला खोलकर उसमें रखे करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी श्याम बहादुर शर्मा को शुक्रवार सुबह तिजोरी खुली होने पर हुई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता अंबेश शर्मा के साथ थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

पशु व्यापारी लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
एका क्षेत्र में पशु व्यापारियों के साथ लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने एसओजी और रामगढ़ प्रभारी की मदद से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। बदमाशों से पशु व्यापारियों से लूटी गई नकदी भी बरामद हुई है। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोना उर्फ यारवेंद्र, सूरज भदौरिया, अनिल कुमार और राज कुमार है। राजकुमार जसराना क्षेत्र का रहने वाला है। बाकी तीनों बदमाश मैनपुरी जिले के हैं। इनके साथी संदीप यादव, गौरव और अंकित मौका पाकर भाग गए। 

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एका पुलिस ने छह लाख रुपये बरामद करने के साथ ही उस बैग को भी बरामद कर लिया है, जिसमें व्यापारी पैसा रखकर ले जा रहा था। बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक और तमंचा व कारतूस भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed