फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole jewelery worth lakhs from doctors house by entering gated colony in Agra

Agra: गार्ड के चकमा देकर गेट बंद कॉलेनी में घुसे चोर, डॉक्टर के घर से लाखों के गहने किए पार; सीसीटीवी में कैद

Wed, 17 Jan 2024 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 05:00 PM IST
सार

आगरा में गार्ड को चकमा देकर गेट बंद कॉलेनी में चोर घुस गए। यहां डॉक्टर के घर से लाखों के गहने पार कर दिए। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। 

विज्ञापन
Thieves stole jewelery worth lakhs from doctors house by entering gated colony in Agra
Agra: गार्ड के चकमा देकर गेट बंद कॉलेनी में घुसे चोर, डॉक्टर के घर से लाखों के गहने किए पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में गेट बंद कॉलोनी ब्रज धाम फेस वन में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दंत चिकित्सक के बंद मकान के मैन गेट का ताला तोड़कर करीब आठ लाख के गहने व नगदी  ले गए। वहीं दूसरे मकान में हलचल होने पर चोर भाग गए। चोरों के कॉलोनी के अंदर आने-जाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


बृज धाम कॉलोनी फेस वन निवासी दंत चिकित्सक डॉ निखिल ढींगरा ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार के साथ कमला नगर ई ब्लॉक निवासी अपने बड़े भाई डॉ दीपक ढींगरा के घर पर गए हुए थे। रात को परिवार सहित भाई के घर पर ही रुक गए। सुबह घर आकर देखा तो में गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो तीन कमरों के साथ अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


चेक करने पर पता चला कि चोर घर में रखे करीब आठ लाख के गहनों के साथ नगदी भी ले गए। पूजा के मंदिर में रखे खुले रुपए भी नहीं छोड़े। चोर कॉलोनी के गेट का दूसरा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों के कॉलोनी में आने से लेकर जाने तक की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरो की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed