फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash and jewellery from the house

Agra News: मकान से नकदी-जेवर ले गए चोर

Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from the house
पिनाहट। थाना पिढ़ाैरा क्षेत्र के गांव पूरा बघेल में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य भीषण गर्मी के कारण रात में छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन




गांव निवासी तारा सिंह के घर में चोर देर रात घुस आए और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह जब परिवार के लोग छत से नीचे उतरे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। वहीं कुछ दूरी पर खेत में उनका संदूक पड़ा मिला, जिसे देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि परिवार का मुखिया तारा सिंह जयपुर में रहकर परिवार के भरण-पोषण के लिए काम करता है। सूचना मिलने पर वह शाम को घर पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चोर घर से आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed