फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves stole AC furniture and crockery items from closed restaurant in agra

रेस्टोरेंट का ताला खुला तो दंग रह गईं मालकिन, न बर्तन थे न कुर्सियां, एसी भी हो गए चोरी

Mon, 01 Jun 2020 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jun 2020 10:24 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के दौरान रेस्टोरेंट से पांच एसी और कुर्सियां समेत सात लाख सामान का चोरी हो गया। 

विज्ञापन
thieves stole AC furniture and crockery items from closed restaurant in agra
रेस्टोरेंट में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लॉकडाउन के दौरान वीआईपी रोड पर बंद पड़े रेस्टोरेंट को चोरों ने निशाना बना लिया। फूल सैय्यद चौराहा स्थित ओनली रेस्टोरेंट से सात लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। रविवार को रेस्टोरेंट संचालक साफ-सफाई के लिए पहुंची तो सारा सामान बिखरा मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


फूल सैयद चौराहे स्थित ओनली रेस्टोरेंट की संचालक हेमलता हैं। कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के बाद से रेस्टोरेंट बंद है। नई गाइडलाइन के तहत रेस्टोरेंट को खोलने की तैयारी चल रही है। दो महीने से बंद पड़े रेस्टोरेंट की साफ-सफाई कराने के लिए रविवार को उन्होंने रेस्टोरंट को खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। 
विज्ञापन



पांच एसी और कीमती क्रॉकरी गायब थी

पांच एसी और रेस्टोरेंट की कीमती क्रॉकरी गायब थी। किचन में खाना बनाने के सारे बर्तन, तीन गैस सिलिंडर, डीप एवं चिल्लर फ्रीजर की मशीन, रेस्टोरेंट एवं बाथरूम की सारी फिटिंग और गार्डन की 120 कुर्सियां चोर चुरा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। 

लगे हैं दो और बैरियर 

रेस्टोरेंट से सामान लेकर जाने के लिए चोरों ने किसी वाहन का इस्तेमाल किया होगा, जबकि पास ही दो बैरियर लगे हुए हैं। इन पर पुलिस भी तैनात रहती है। इसके बावजूद चोर सारा सामान बांधकर कैसे ले गए? यह सवाल खड़ा हो गया है। 

सामान की गठरी बंधी मिली

चोरों ने रेस्टोरेंट में रखी मिक्सी को चालू कर दिया था। रेस्टोरेंट खोलने पर वह चालू मिली। ऐसे में आशंका है कि शनिवार की आधी रात को चोरी हुई होगी। सामान की गठरी भी बंधी हुई थी। मगर, ले जा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed