फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves steals Rs 36 lakh from businessman's house in agra

आगरा: 15 मिनट में 36 लाख की चोरी, गहने और कैश के साथ कार भी ले गए चोर

Fri, 29 Nov 2019 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
thieves steals Rs 36 lakh from businessman's house in agra
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद रोड स्थित दया नगर कालोनी में चोरों ने बृहस्पतिवार शाम को आटो स्पेयर्स पार्ट्स कारोबारी सुरेंद्र सिंह चावला के घर से 20 लाख के जेवरात और चार लाख रुपये के साथ 12.5 लाख की कार चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को 15 मिनट में अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फुटेज आ गए। अब पुलिस फुटेज की मदद से उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


दया नगर कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह चावला ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तकरीबन 5:45 बजे उनकी पत्नी अरविंदर चावला और पुत्रवधू आकांक्षा दवा लेने गईं थीं। शाम तकरीबन 6:40 बजे तीन चोर पैदल और एक एक्टिवा से आया। 
विज्ञापन


चारों ने घर के चार ताले तोड़ दिए। इसके बाद कमरों में रखी दो अलमारी के ताले तोड़कर दो तिजोरी तोड़कर निकाल लीं। इसके बाद 6:55 बजे घर में खड़ी ईको स्पोर्ट्स गाड़ी में रखकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर

सात बजे अरविंदर और आकांक्षा के आने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर सदर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहे हैं। उनकी उम्र तकरीबन 25 से 30 साल है। सभी ने अपने चेहरे भी खोल रखे थे।

सुरेंद्र सिंह चावला ने बताया कि घर में 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, चार लाख रुपये रखे हुए थे, जो चोर ले गए। वहीं गाड़ी भी इसी साल खरीदी थी। उसकी कीमत तकरीबन 12.5 लाख रुपये थी। चोरों ने पूरी वारदात को 15 मिनट में अंजाम दिया है।

गार्ड के आने से पहले वारदात

दया नगर कॉलोनी गेट बंद है। रात तकरीबन आठ बजे गार्ड भी आता है। चोरों ने इससे पहले ही वारदात की। आशंका है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है। क्योंकि व्यापारी की पत्नी और बहू के जाने के कुछ देर बाद ही वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed