फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves steal from three houses in agra

आगरा: चोरों ने तीन घरों में लगाई सेंध, 11 लाख की चोरी, लोगों में आक्रोश

Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves steal from three houses in agra
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के श्यामो मोड़ स्थित लोधई गांव में शनिवार रात को चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 11 लाख के जेवरात और कैश ले गए, जबकि दो घरों से मामूली रकम चोरी की। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि लगातार क्षेत्र में चोरियां हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस की गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन


पहुप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं। शनिवार रात को गर्मी होने की वजह से वो कमरे के बाहर हाल में सो रहे थे। उनका बेटा रंजीत छत पर सो रहा था। इसका फायदा उठाकर चोर दाखिल हो गए। चोर एक कमरे में रखा बड़ा बक्सा उठा कर ले गए। उसमें रखे 12 तोले सोने के जेवरात, 300 ग्राम चांदी के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश चोरी कर लिया। 
विज्ञापन



चोर बक्सा भैंसो के बाड़े में छोड़कर चले गए। पहुप सिंह के मुताबिक, चोर पड़ोसी के मकान की छत से उनकी छत पर आए। इसके बाद नीचे उतर आए। रविवार सुबह परिवार के जागने पर घटना की जानकारी हुई। तकरीबन 11 लाख का माल चोरी हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर ताजगंज थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस परिजनों को चोरों को पकड़ने का आश्वासन देकर आ गई। थाना ताजगंज प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस को भैंस के बाड़े में एक चप्पल मिली। यह चोर की होने का अंदेशा है। 

दो घरों में छत के रास्ते से घुसे

गांव में डालचंद की घर के बाहर ही परचून की दुकान है। चार उनके घर में भी घुस गए। यहां से सात सौ रुपये और चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। तीसरी घटना किन्नू देवी के घर में हुई। चोर तीन हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed