फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves raid on houses of former BJP MLA brothers stealing 40 lakhs by breaking locks

Etah Crime: भाजपा के पूर्व विधायक के भाइयों के घरों पर चोरों का धावा, ताले तोड़कर 40 लाख की चोरी

Fri, 23 Jun 2023 06:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 06:54 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक के भाइयों के दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर 40 लाख की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।
 

विज्ञापन
Thieves raid on houses of former BJP MLA brothers stealing 40 lakhs by breaking locks
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान के दो भाइयों के गांव लुहारी खेड़ा स्थित घरों में चोरों ने 40 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार रात दोनों घरों के दरवाजे की कुंड़ी काटने के बाद सेफ का ताला तोड़ा। इसके बाद चोर यहां से नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घर में रखी रिवॉल्वर और राइफल के कारतूस भी चोरी हो गए।

विज्ञापन

घर के पीछे से आए चोर 

पूर्व विधायक के भतीजे सचिन प्रताप ने बताया की बृहस्पतिवार रात पत्नी और बच्चे मकान के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। चोर पीछे के रास्ते से मकान में उतरे और कमरे के दरवाजों की कुंडियों को काट दिया। इसके बाद अलमारी, बक्से और अटैची के ताले तोड़कर उसमें रखे ढ़ाई लाख रुपये, करीब 350 ग्राम सोने और करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, रिवॉल्वर और राइफल के 20-20 कारतूस चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में देवेंद्र प्रताप के घर में घुसे और वहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पूर्व विधायक के दूसरे भतीजे देवेंद्र के पुत्र विवेक प्रताप ने बताया की चोर दीवार पर चढ़कर घर में घुसे। पीछे वाले कमरे का दरवाजा खोलकर वहां रखी अलमारी से करीब बीस हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसी समय आहट पर पत्नी जाग गई और मुझे भी जगाया। हम लोगों ने जीने से उन्हें भागते हुए देखा। शुक्रवार को सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड संग मौके की पड़ताल की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सैलरी मांगने की सजा मौत: डॉक्टर के क्लीनक पर करता था काम, वेतन मांगा तो दे दिया जहर, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सचिन की खाद की दुकान, विवेक हैं प्रधानाचार्य

सचिन प्रताप की गांव में ही खाद की दुकान है। ढाई लाख रुपये इसी कारोबार से संबंधित घर में रखे थे, जो चोरी हुए हैं। जबकि विवेक अवागढ़ ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं।

पास के ही गांव में भी हुई चोरी

इसी गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर गांव बुद्धपुरा है। जो जनपद कासगंज की सीमा में पटियाली थाने के अंतर्गत आता है। यहां भी रात में एक घर में करीब छह लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

पूरे गांव और आसपास नहीं सीसीटीवी कैमरे

चोरी की घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। वर्तमान में इस तरह की घटनाओं में पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिल जाती है। लेकिन यहां पूरे गांव में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास के रास्तों पर भी नहीं हैं। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि चोरी की घटना हुई है, जिसके खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed