{"_id":"65f673317eadc5a9ef0e96a6","slug":"thieves-opened-car-window-and-took-away-laptop-incident-captured-in-cctv-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कार का शीशा खोला और लैपटॉप ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कार का शीशा खोला और लैपटॉप ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Sun, 17 Mar 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:06 AM IST
सार
कार का शीशा खोलकर चोरों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। कार मालिक जब वापस आया तो लैपटॉप गायब देख उसके होश उड़ गए। मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कार का शीशा खोलकर चोर लैपटॉप सहित जरूरी दस्तावेज उठा ले गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
सिकंदरा के पश्चिमपुरी के दीप नगर निवासी उमेश चंद्र का खंदारी पर एक इंस्टीट्यूट है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे ऑफिस बंद कर केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर पर फल लेने गए थे। कार एक दुकान के सामने खड़ी की। थोड़ी देर बाद वहां एक युवक से बात करने के बाद फल की दुकान पर गए। वह फल खरीद रहे थे, इस दौरान कार के बगल में खड़े एक युवक ने कार की पिछली सीट का शीशा खोल लिया।
कुछ देर इंतजार के बाद लैपटॉप वाला बैग निकाल ले गया। न्यू आगरा थाना प्रभारी मंयक पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।