Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves: Family members were locked in room theft in house and shop

चोरों का आतंक: परिजनों को किया कमरे में बंद...घर और दुकान में चोरी, नकदी और जेवरात ले गए

Fri, 22 Aug 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 09:47 AM IST
सार

आगरा के खंदौली में चोरों ने परिजनों को कमरों में बंद कर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान  डीजे साउंड की दुकान में भी सेंधमारी कर एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
thieves: Family members were locked in room theft in house and shop
घर में घुसकर चोरी

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में चोरों ने बुधवार की रात दो वारदात को अंजाम दिया। पहले चोरों ने गांव बास बादाम में एक घर को निशाना बनाया। परिजन को कमरों में बंद कर डेढ़ लाख रुपये और गहने चोरी कर ले गए। बाद में कस्बा खंदौली में बैंक के समीप डीजे साउंड की दुकान में नकब लगाकर हजारों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

गांव बास बादाम निवासी राहुल ने बताया कि उनके घर में बुधवार रात चोर सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर दाखिल हुए। सीढ़ियों के ऊपर लगे दरवाजे का ताला तोड़ डाला। सो रहे परिजन के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 1.50 लाख रुपये और 7–8 तोले सोने के गहने व कीमती कपड़े पार कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे राहुल की पत्नी की नींद खुली तो उसने दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद देखी। शोर मचाने पर अन्य परिजन जागे और किसी तरह दरवाजा खोला, तब तक चोर भाग चुके थे। इसी रात कस्बा खंदौली में पड़ाव चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के पास भूपेंद्र सिंह निवासी नगरिया थाना सादाबाद की डीजे साउंड की दुकान में चोरों ने नकब लगाई। चोर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला। दोनों घटनाओं की सूचना पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

किसान के घर से गहने, नकदी चोरी
एत्मादपुर। थाना क्षेत्र के गांव वास बादाम में बुधवार की रात किसान विनय कुमार के घर चोरी हो गई। बाउंड्रीवाल कूदकर घर मे घुले चोर कमरे में रखे बक्से के ताला तोड़कर 25 हजार रुपये, पायल व सोने की एक चेन चोरी कर ले गए। सुबह घरवालों के जागने पर घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed