{"_id":"65ab9290fa5d4c68590da2e9","slug":"thieves-entered-house-and-stole-items-including-cash-and-jewellery-when-family-members-went-to-wedding-in-agra-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शादी में गया परिवार, घर सूना पाकर घुसे चोर... और समेट ले गए नकदी, जेवर सहित सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शादी में गया परिवार, घर सूना पाकर घुसे चोर... और समेट ले गए नकदी, जेवर सहित सामान
Sat, 20 Jan 2024 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:38 PM IST
सार
आगरा में परिवार के लोग शादी में गए। इधर घर सूना पाकर चोर घुस गए। घर से नकदी, जेवर सहित सामान समेट ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सामान उठाकर ले जाते चोर (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार के लोग शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर सूना पाकर चोर घुस गए। चोरों ने ताले तोड़कर नकदी, जेवर और कीमती सामान पार कर दिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में चोरों को तलाश रही है। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-8 निवासी ओमप्रकाश खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि वह 15 जनवरी को पत्नी के साथ मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक शादी में शामिल होने गए थे। 17 को पड़ोसियों ने फाेन कर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने रिश्तेदार प्रदीप खंडेलवाल को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 18 को वह शिवपुरी से लौट आए। देखा कि घर के सभी कमरों के ताले और अलमारी का लॉक टूटा था। चोर 60 हजार रुपये, लाखों के जेवर व कीमती सामान ले गए। जगदीशपुरा थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन