फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves did not even leave the cemetery, uprooted and took away the gate

UP: कब्रिस्तान में आधी रात को घुसे चोर...कर डाली ऐसी हरकत, लोगों में फैला आक्रोश

Mon, 06 Jan 2025 03:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 06 Jan 2025 03:02 PM IST
सार

चोरों ने कब्रिस्तान तक को नहीं छोड़ा। कब्रिस्तान में चोरी की घटना की जानकारी होते ही मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। वह मौके पर जुट गए। 

विज्ञापन
Thieves did not even leave the cemetery, uprooted and took away the gate
कब्रिस्तान - फोटो : संवाद

विस्तार

कासगंज के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोरहा और नगला भभूति के मध्य स्थित कब्रिस्तान को शनिवार की रात में चोरों ने निशाना बना लिया। चोर कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर लगे गेट को ही उखाड़ कर ले गए। रविवार की सुबह पता चलने पर मुस्लिम समुदाय ने रोष व्यक्त किया। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 

लोहे का गेट लगा था
गोरहा एवं नगला भभूति के मध्य कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर लोहे का गेट लगा हुआ था। शनिवार की रात में किसी समय चोर यह लोहे का गेट चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो गेट गायब था। जानकारी होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग यहां एकत्रित हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन
उन्होंने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। यहां एकत्रित सभी लोगों ने चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ सिटी ने उन्हें घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed