फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves cut the roof of the shop and stole cash worth 16 thousand

Agra News: दुकान की छत काटकर 16 हजार की नकदी ले गए चोर

Mon, 02 Jun 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut the roof of the shop and stole cash worth 16 thousand
कासगंज। सहावर गेट क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात रेलवे की निजी टिकट विंडो की दुकान को निशाना बनाया। चोर छत काटकर दुकान में घुसे और 16 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। दुकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शेरनाथ मंदिर के पीछे चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह तोमर सहावर गेट पर रेलवे की निजी बुकिंग विंडो की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने उनकी दुकान की छत काटकर सेंध लगाई। चोर दुकान में रखी 16 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब नरेंद्र सिंह तोमर दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुकान मालिक से चोरी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह तोमर ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों का पता लगाने तथा चोरी की घटना का खुलासा करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed