{"_id":"66a95fcee13b926c7f059374","slug":"thieves-broke-the-locks-of-panchayat-house-school-and-anganwadi-center-kasganj-news-c-175-1-mt11003-118790-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चोरों ने चटकाए पंचायत घर, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चोरों ने चटकाए पंचायत घर, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के ताले
Wed, 31 Jul 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा में बीती रात चोरों ने पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने गेट के ताले तोड़कर तीनों स्थानों से हजारों का माल चुराया। पुलिस ने तीनों घटना स्थलों का निरीक्षण की। भुजपुरा गांव में 28 जुलाई की रात चोरों ने पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने पंचायत घर से दो बैटरी, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे की एलसीडी, लाउडस्पीकर, कंप्यूटर सिस्टम, और कैमरे की डीवीआर सहित पूरा सिस्टम चोरी कर लिया। प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र से स्मार्ट टीवी, गैस सिलेंडर, वजन करने की मशीन, खाद्यान्न पदार्थ और अन्य सामान भी गायब कर दिया।
चोरी की जानकारी 29 जुलाई की सुबह उस समय हुई जब पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का स्टाफ ड्यूटी के लिए पहुंचा। सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंचे। इस घटना से ग्राम पंचायत भुजपुरा में लोग चौकन्ना हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
चोरी की जानकारी 29 जुलाई की सुबह उस समय हुई जब पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का स्टाफ ड्यूटी के लिए पहुंचा। सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंचे। इस घटना से ग्राम पंचायत भुजपुरा में लोग चौकन्ना हो गए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन