फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke the locks of four shops in Agra

Agra: 24 मिनट में 4 दुकानों को किया साफ, व्यापारियों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
सार

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Thieves broke the locks of four shops in Agra
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कारगिल चाैराहा (सिकंदरा) स्थित विश्वकर्मा मार्केट में चोरों ने सोमवार की रात चार दुकानों को निशाना बनाया। शटर उठाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारी शांत हुए। उधर, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चोर कैद हो गए।
विज्ञापन


सिकंदरा के राधानगर निवासी आकाश कुमार शास्त्रीपुरम के विश्वकर्मा मार्केट में चाय का कैफे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के रिपेयरिंग की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह पड़ोसी दुकानदार आए तो उन्होंने उनकी दुकान के शटर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंच गए। देखा कि उनकी बगल की तीन दुकानों के शटर के ताले टूटे थे। दुकान के अंदर जाकर देखा तो चोर गल्ले में रखे तीन हजार रुपये , बिजली के तारों के 12 बंडल, हेमर और कटर मशीन ले गए।
विज्ञापन


वहीं निखिल पैराडाइज निवासी आलोक अरोड़ा की कलेक्शन की दुकान चलाते हैं। उनकी भी दुकान के शटर का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये, पर्स, स्कूल बैग व अन्य सामान चोरी करके ले गए। इन दुकानों के पास प्रीति पर्दे और डॉक्टर की दुकान के शटर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये का सामान ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मिनट में पूरी घटना को दिया अंजाम
चोर मंगलवार तड़के 3:22 बजे ऑटो से विश्वकर्मा मार्केट पहुंचे। तीन चोर बेसमेंट में नीचे गए। एक चोर के हाथ में लोहे की रॉड तो दूसरे के हाथ में लकड़ी का डंडा था। तीसरे के हाथ में प्लास्टिक की बोरी नजर आ रही है। तीनों लोहे की रॉड से शटरों के ताले तोड़ते हैं। 23 मिनट बाद ही ऑटो में चोरी का सामान रख 3:43 बजे निकल जाते हैं।


सिकंदरा क्षेत्र में पहले भी घटनाएं, खुलासे नहीं
सिकंदरा क्षेत्र में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। राधा नगर में एक हाॅस्टल सहित 4 घरों को निशाना बनाया था। 4 महीने बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। इसी तरह केेके नगर एक घर से 40 लाख की चोरी की थी। इसका भी खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा भी चोर घर, दुकान, फैक्टरी और गोदाम को निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed