{"_id":"64f4cc1d575d79f7bc081008","slug":"thieves-broke-into-the-police-station-itself-were-caught-stealing-batteries-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3735-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का गजब का हौसला: मैनपुरी के इस थाने में लगा दी सेंध, होमगार्ड न देखता तो हो जाती पुलिस की बेइज्जती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का गजब का हौसला: मैनपुरी के इस थाने में लगा दी सेंध, होमगार्ड न देखता तो हो जाती पुलिस की बेइज्जती
Mon, 04 Sep 2023 02:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:37 PM IST
सार
मैनपुरी के थाना एलाऊ में चोरी करने के लिए दो चोर घुस तो गए, लेकिन उनमें से एक वहीं पकड़ गया। चोर थाने में खड़े ट्रक की बैटरी चोरी करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
थाना एलाऊ मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में चोरों ने गजब का हौसला दिखाया। जहां अपराधियों को जाने से भी डर लगता है, उसी थाने में चोरों ने चोरी करने का प्लान बनाया। थाने में चोरी के लिए प्रवेश तो कर गए, लेकिन एक होमगार्ड की चोर पर नजर पड़ गई। उसने चोर को पकड़ लिया। उसका साथी मौका देखकर वहां से भाग निकला।
मामला मैनपुरी के थाना एलाऊ का है। घर हो दुकान हो या मंदिर सभी स्थानों पर चोर हाथ साफ करने से बाज नहीं आते। लेकिन अब चोर पुलिस के घर में भी सेंध लगाने से नहीं घबरा रहे। शनिवार को दो चोर थाना एलाऊ परिसर में घुस गए। एक मुकदमे में पकड़े गए ट्रक की बैटरी खोल ली। बैटरी खोलने के बाद चोर बाउंड्री पर चढ़ कर दूसरी ओर जाने ही वाले थे।
ये भी पढ़ें - UP: बुजुर्ग मां-बाप को साथ रखने के लिए बेटे ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर आप भी कहेंगे भगवान किसी को न दे ऐसी औलाद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Crime: पुलिस को 7 साल से दे रहा था चकमा, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा; पैर में लगी गोली
विज्ञापन
यहां का है मामला
मामला मैनपुरी के थाना एलाऊ का है। घर हो दुकान हो या मंदिर सभी स्थानों पर चोर हाथ साफ करने से बाज नहीं आते। लेकिन अब चोर पुलिस के घर में भी सेंध लगाने से नहीं घबरा रहे। शनिवार को दो चोर थाना एलाऊ परिसर में घुस गए। एक मुकदमे में पकड़े गए ट्रक की बैटरी खोल ली। बैटरी खोलने के बाद चोर बाउंड्री पर चढ़ कर दूसरी ओर जाने ही वाले थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: बुजुर्ग मां-बाप को साथ रखने के लिए बेटे ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर आप भी कहेंगे भगवान किसी को न दे ऐसी औलाद
विज्ञापन
होमगार्ड की पड़ गई नजर
उसी दौरान थाने में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड उदय बहादुर ने उन्हें देख लिया। शोर मचाया तो थाने में मौजूद दरोगा व अन्य कर्मियों ने बैटरी चोरी कर ले जा रहे चोरों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम अजय सिंह और शिवम नवासी जगतपुर थाना एलाऊ बताया। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बैटरी भी बरामद की। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।ये भी पढ़ें - Agra Crime: पुलिस को 7 साल से दे रहा था चकमा, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा; पैर में लगी गोली