फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke into a readymade clothes shop, stole goods worth Rs 18 lakh

Agra: रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, 18 लाख रुपये का माल कर ले गए चोरी

Sun, 28 Apr 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 10:24 AM IST
सार

चोरों ने  रेडीमेड कपड़ों की दुकान शटर लोहे की रोड से उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 18 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर ले गए। 
 

विज्ञापन
Thieves broke into a readymade clothes shop, stole goods worth Rs 18 lakh
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रकाबंगज थाना क्षेत्र के बिजलीघर चौराहे के पास चोरों ने रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान को निशाना बना लिया। लोहे की रॉड से शटर को उठाकर 18 लाख रुपये की नकदी ले गए। कपड़ो को हाथ भी नहीं लगाया। दुकान पर लगे कैमरे भी बंद थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है। घटना से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी शोभराज रेडीमेड गारमेंट्स कपड़ों के होलसेलर हैं। बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में उनकी दुकान और गोदाम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को 11 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। शनिवार सुबह 6 बजे वहां के एक स्थानीय निवासी ने उन्हें फोन किया। बताया कि दुकान का शटर उठा है। इस पर अपने बेटे के साथ दुकान पर पहुंचे। वहां देखा कि दुकान के बाहर एक लोहे की रॉड पड़ी है। शटर भी उठा हुआ है। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के आने के बाद अंदर जाकर देखा तो भूतल पर कपड़े व सामान ठीक रखा था। पहली मंजिल पर जाकर देखा तो चोर अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 18 रुपये ले गए हैं। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed